सराफा थाना क्षेत्र में एक महिला के गले से सोने की चेन अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गया। मामले में सराफा थान पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की।
दरअसल सर्राफा थाने पर आकर एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि बाजार में खरीदारी करने के दौरान गोपाल मंदिर के पास उन्हें महसूस हुआ कि उनके गले में पहनी हुई सोने की चैन गायब है। अज्ञात बदमाश उनके गले से सोने की चैन चुरा कर ले गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए जहां जहां महिला खरीदारी करने गई थी वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। हालांकि अभी तक चेन चोरी होने की घटना का फुटेज पुलिस को नहीं मिला है।
