शनिवार को राजवाड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख बाजारों में एडिशनल एसपी राजेश व्यास ने दौरा किया। इसको लेकर उन्होंने महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए।
एडिशनल एसपी राजेश व्यास के अनुसार प्रमुख बाजारों में थाने का नंबर और थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर भी चस्पा किए गए हैं ताकि तत्काल वारदात होने पर महिला पुलिस से संपर्क कर सकें। उसके साथ भी सिविल में भी महिला आरक्षको को बाजारों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
एडिशनल एसपी राजेश व्यास द्वारा व्यापारियों से चर्चा की गई, जिसके बाद व्यापारियों ने भी सभी बाजारों में सीसी टीवी कैमरे की संख्या बढ़ाने पर सहमति प्रदान की है।
