भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 70 वें स्वतंत्रता महा उत्सव को अमृत महोत्सव के रूप में बनाया जा रहा है इसी कड़ी में प्रदेश के इंदौर शहर में स्वच्छता के साथ ही 75 वर्षो में शहर में किये गए कार्यो को लेकर निगम द्वारा कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है…।
इंदौर में नगर निगम द्वारा अमृत महोत्सव को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसको लेकर निगमायुक्त प्रतिभा पाल का कहना है कि आने वाले दिनों में निगम द्वारा अमृत महोत्सव को लेकर पूरा मैप तैयार किया जा चुका है इसके तहत 75 वर्षों तक जिस तरह से शहर को बदलते देखा गया है शहर में क्या बदलाव हुए हैं शहर किस स्तर पर विकासशील शहरों में शामिल हुआ है इन सभी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और इस आयोजन में पिछले 5 वर्षों में जो स्वच्छता सहित अन्य मापदंडों को लेकर हुए कार्यों को भी इन कार्यक्रमों में सम्मिलित किया जाएगा
