प्रताड़ित महिला ने आईजी कार्यालय पहुंचकर पति और ससुराल वालो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अपने पति और ससुराल से पीड़ित एक महिला ने इंदौर के आईजी कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई महिला अपने पति की गिरफ्तारी की मांग कर रही है

अपने ससुराल वालों से प्रताड़ित एक महिला आज इंदौर के आईजी कार्यालय पहुंची उसने लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति विनय रंग शाही जो वर्तमान में जिला आबकारी अधिकारी अलीराजपुर में पदस्थ हैं के खिलाफ उसने दहेज प्रताड़ना का मामला इंदौर के भंवरकुआं थाने में दर्ज कराया था उसने इस मामले में उसके रिटायर्ड डीएसपी ससुर अशोक रंगशाही और साथ के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है लेकिन इस मामले में भंवरकुआं पुलिस अभी तक उसके पति और अलीराजपुर के जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही को गिरफ्तार नहीं कर पाई है जिसकी शिकायत करने प्रताड़ित महिला इंदौर के आईजी कार्यालय पहुंची

वहीं पीड़ित महिला के शिकायत पर भवर कुआं थाना प्रभारी का कहना है कि हम लगातार उसके पति को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रहे हैं साथ ही रिटायर्ड डीएसपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है

Exit mobile version