कांग्रेस पार्टी की सेवादल इकाई ने इस प्रदर्शन के दौरान बाबा रामदेव के पतंजलि आउटलेट के बाहर जाकर नारेबाजी की ओर बाबा रामदेव की प्रतिकृति पर एक ज्ञापन भी चिपकाया कांग्रेस के सेवादल इकाई के कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में जंजीरवाला चौराहा पहुंचे जहां उन्होंने चौराहे के आसपास चक्कर लगाने के बाद पतंजलि स्टोर पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की इस दौरान कांग्रेसियों का कहना था कि बाबा रामदेव ने वर्ष 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव के पूर्व देश के मतदाताओं को कहा था कि मोदी सरकार चुनिए पेट्रोल ₹35 लीटर और डीजल ₹30 लीटर और गैस की टंकी ₹300 में मिलेगी किंतु भाजपा की केंद्र सरकार में पेट्रोल डीजल व अन्य सामग्री पर महंगाई आसमान छू रही है इस दौरान सेवादल के पदाधिकारियों ने कहा कि वह महंगाई के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन आगे भी जारी रहेगा क्योकि बाबा रामदेव ने देश की जनता को गुमराह करते हुए कांग्रेस की यूपीए सरकार के खिलाफ मतदान करने की अपील की थी और दावा किया था कि भाजपा की सरकार आने पर आमजनता को पेट्रोल डीजल सहित अन्य वस्तुओं में राहत मिलेगी किन्तु ऐसा नही हुआ और आमजनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है सेवादल के अनुसार आगामी समय में बाबा रामदेव के खिलाफ पुलिस प्रकरण भी दर्ज करवाया जाएगा।


