सराफा बाजार में लगने वाली रात्रि चौपाटी को मिले फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अवार्ड के बाद पूर्व महापौर ओर विधायक मालिनी गौड़ खुद सराफा बाजार पहुँची ओर इसके लिए उन्होंने तरह तरह के व्यंजन बनाने वालों को बधाई दी ।
देश का सबसे स्वच्छ शहर होने के साथ ही इंदौर का स्ट्रीट फूड भी देशभर में सबसे अच्छा माना जाता है । जिसके बाद फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया एफएसएसआई ने भी यह मान लिया है की इंदौर के सराफा बाजार और 56 दुकान का फूड तय मानकों पर खरा है । 56 दुकानें अपने स्तरीय खानपान के लिए प्रसिद्ध हैं वही सर्राफा बाजार की चाट—चौपाटी भी प्रसिद्ध हैं । FSSI की टीमों ने दोनों चाट चौपाटियों का सर्वे किया था । 5 अगस्त को किए गए इस सर्वे में इन बाजारों में साफ सफाई, खाने पीने की चीजों की शुद्धता, हाईजीन, कचरे का सही निपटान और बेहतर व्यवस्था के लिए अलग—अलग पैमानों पर अलग अलग अंक दिए गए थे । जिसके बाद इंदौर की दोनो चौपाटी देश ने टॉप सूची में आई है । सराफा चौपाटी को अवार्ड मिलने पर पूर्व महापौर ओर विधायक मालिनी गौड़ सराफा बाजार पहुँची ओर व्यपारियो बधाई दी । इस दौरान खुद मालिनी गौड़ ने जलेबी बनाई
