भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्य स्मरण दिवस पर सोमवार को भाजपा कार्यालय पर अटल काव्यांजलि का आयोजन किया गया। जिसमें कई ख्यात कवियों ने कविता पाठ कर अटल वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
16 अगस्त को शुचित राजनीति के पक्षधर, पूर्व प्रधानमन्त्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का पुण्य स्मरण दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर भाजपा कार्यालय पर अटल काव्यांजलि का आयोजन किया गया । जिसमे कई कवियों ने कविता पाठ कर अटल बिहारी वाजयेपी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
