जमीन धोखाधड़ी मामले में प्रशासन द्वारा एमआईजी और खजराना थाने में भूमाफियाओं के खिलाफ केस दर्ज किया था, उक्त मामले में भूमाफिया दीपक मद्दा फरार चल रहा है। हालांकि भूमाफिया दीपक मद्दा को एमआईजी थाने में दर्ज दो मामलों में जिला कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है। मामले में एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी के अनुसार जमानत के कुछ महतवपूर्ण बिंदुओं का पुलिस द्वारा अध्ययन किया गया है। जिसके आधार पर पुलिस दीपक मद्दा के जमानत के विरूद्ध आवेदन हाईकोर्ट में प्रस्तुत करेगी।
बताया जा रहा है कि कि कोर्ट से तथ्य छुपाकर जमानत ली है। उक्त मामले में भी पुलिस एक और केस दर्ज करने की तैयारी में है।
