इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में आरोपी ने पुलिसकर्मी बन कर ठगी की वारदात को दिया अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विजयनगर थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और धोखाधड़ी पूर्वक लैपटॉप लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी है।

धोखाधड़ी की यह घटना विजयनगर थाना क्षेत्र के सामने बने इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम की है, जहां कुछ दिन पूर्व एक बदमाश आया और खुद को पुलिसकर्मी बताया। इस दौरान उसने एक लैपटॉप पसंद किया और कहा कि सरकारी कर्मचारी होने के कारण उसे पेमेंट एनईएफटी के माध्यम से करना पड़ेगा। उसने एक मैसेज दिखाया और लैपटाप लेकर रवाना हो गया। बताया गया कि आरोपी सादे कपड़ों में था। वह फोन पर बात कर रहा था कि मैंने जिस बदमाश को पकड़ाए उसे बैठाकर रखना। उससे पूछताछ करनी है और बातों ही बातों में उसने युवती को झांसा दिया और लैपटॉप लेकर रफूचक्कर हो गया।

Exit mobile version