पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने लगाई फांसी और दी अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुसाखेड़ी में रहने वाले व्यक्ति अपने घर में फांसी लगा ली। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। आजाद नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

आजाद नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुसाखेड़ी निवासी रमेश नामक व्यक्ति अपने घर में फांसी लगा ली। घटना के समय घर पर पत्नी थी। व्यक्ति को फंदे से उतार कर अस्पताल लाया गया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पी एम के लिए भिजवाया।

मृतक सब्जी का ठेला लगाता था। आत्महत्या मामले परिजनों के बयान लिए जा रहे है।

Exit mobile version