इंदौर में पुलिस अपराधो की रोकथाम व बदमाशों पर नकेल कसने के लिए कई तरह के प्रयोग करती हुई नजर आ रही है इसी कड़ी में शहर के पश्चिम क्षेत्रो के कई बदमाशों के घर पर पुलिस लाल कलर के पत्र चस्पा कर शहर में शान्ति व्यवस्था कायम रखने की अपील की है…।
इंदौर में पिछले दिनों कई तरह छोटे बड़े आपराध शहर में देखने को मिले थे जिसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा पुलिस विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाकर आपराध की रोकथाम के लिए उचित दिशानिर्देश दिए गए थे इसी कड़ी में लगतार सड़को पर कार्यवाही के साथ ही पुलिस द्वारा लिस्टेट बदमाशों को चिन्हित कर उनके घरो पर लाल कलर का पत्र चस्पा किया गया है इस पत्र के माध्यम से 110, बांड आवर की कार्यवाही सहित शहर में आपराधिक की रोकथाम की चेतावनी है ताकि आपरधी के परिजन आपरधी को आपराध करने से रोक सके…।
खैर अभी तक पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जनों पुराने आपराधियों पर कार्यवाही के साथ ही शहर में ला एन आर्डर क़ायम करने की कई तरह कोशिश में कर रही है..
