पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत का तबादला अहमदाबाद हो गया है उन्होंने आज नवागत जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा को पदभार सौंपा इस दौरान पूर्व वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत भावुक हो गए और उन्होंने इंदौर मीडिया की तारीफ की उन्होंने कहा कि मुझे इंदौर की मीडिया से बेहद प्यार मिला है
वही नवागत पी आर ओ खेमराज मीणा मैं मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरीके से पूर्व में जनसंपर्क अधिकारी मीडिया को लेकर कार्य करते आए हैं मैं उन्हीं कार्यों को आगे लेकर जाऊंगा उन्होंने कहा कि रेलवे और मीडिया में बेहतर समन्वय हो इसकी पूरी कोशिश रहेगी गौरतलब है कि खेमराज मीणा इसके पूर्व बड़ौदा के जनसंपर्क अधिकारी थे
