वर्चस्व की लड़ाई न हो उसके लिए पुलिस ने सभी टीवी केबल ऑपरेटर एक बैठक बुलाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पिछले दिनों शराब सिंडिकेट ऑफिस पर गोली कांड होने के बाद पुलिस संगठित अपराधियों पर निगाह रखे हुए है पुलिस को जिस भी व्यापार में व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा को लेकर अपराध होने की आशंका रहती है उन व्यापारियों की बैठक कर रही है

इंदौर में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है हाल ही में शराब सिंडिकेट मामले में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गोली कांड हुआ था जिसको लेकर पुलिस सकते में आ गई थी पुलिस अब ऐसे लोगों पर निगाह रखी हुई है जहां पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर खून खराबा होता है इंदौर पुलिस ने इंदौर के समस्त टीवी केबल ऑपरेटर एक बैठक बुलाई जिसमें पुलिस ने एमएसओ और केबल ऑपरेटर से अनुरोध किया है कि उनके यहां काम करने वाले कर्मचारियों का सूची पुलिस को सौंपी जाए जिससे कि पुलिस उनका वेरिफिकेशन कराएगी साथ ही सभी एमएसओ और ऑपरेटरों को हिदायत दी है कि यदि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर कोई अपराध करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा गौरतलब है कि इंदौर में पैसे भी वर्चस्व की लड़ाई को लेकर केबल वार हो चुका है जिसमें कई लोगों की हत्याएं भी हुई है

Exit mobile version