पलासिया थाना क्षेत्र में बिजली के पोल पर काम कर रहे बिजली कर्मी की अचानक करंट लगने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर गीताभवन में बिजली का काम करते हुए मंगलवार सुबह एक कर्मचारी की लापरवाही के चलते मौत हो गई। उसे साथी एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन यहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दिल पसन्द बिल्डिंग की बिजली बंद होने के चलते कर्मचारी वहां पर काम करने पहुंचे थे। उनके पास सुरक्षा को लेकर उपकरण भी नही थे।

दरअसल पलासिया पुलिस के मुताबिक घटना रूकमनी मोटर्स सर्विस सेंटर के पास की है। यहां प्रेम पिता रमेश कुमावत निवासी देवगुराडिया अपने अन्य साथी राकेश,अरूण और रमेश मास्टर के साथ पोल पर उपकरण बदलने पहुंचा था। यहां पहले काम के लिये विधुत मंडल के अधिकारियो द्वारा बिजली बंद की गई थी। जिसमें काम करते हुए अचानक बिजली चालू कर दी गई। इस दौरान करंट लगने से प्रेम उपर से गिर गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। प्रारभिंक जांच में ही बिजली विभाग के अफसर ओर काम करने वाली कंपनी की लापरवाही देखने को मिली है। बताया जाता है कि निजी कंपनी को छह माह पहले ही ठेका दिया गया था। जिसमें सुरक्षा के उपकरण कर्मचारियो को नही दिये गए थे।

Exit mobile version