आमतौर पर पत्रकारिता में काम करने वाले पत्रकार 14 से 16 घंटे कार्य करते रहते हैं लेकिन वे खेल के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं इसी को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर में पत्रकारों के लिए बैडमिंटन प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ आज इंदौर मैं हुआ
इंदौर में आज पत्रकारों के लिए आयोजित कर खेल महोत्सव बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन 2 का शुभारंभ हुआ देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर के बैडमिंटन कोर्ट में आज का शुभारंभ हुआ इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी उपाध्यक्ष दीपक कदम और साधना न्यूज़ मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ संवाददाता ललित शर्मा भी मौजूद रहे इस अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है पत्रकारों के स्वास्थ्य और उनकी फिटनेस को लेकर इस तरीके के आयोजन काफी महत्वपूर्ण साबित होते हैं
वही इंदौर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष और टूर्नामेंट के आयोजक दीपक कदम ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं और इसमें आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं


