इंदौर में नगर निगम द्वारा नाला टाइपिंग का कार्य होने के साथ ही जहां लोगों ने नाले के ऊपर अवैध तरीके से मकान निर्माण शुरू किया वही आज निगम द्वारा आजाद नगर के फिरदौस नगर में निगम की टीम पहुंची और अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया
इंदौर नगर निगम ने बुधवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया…नगर निगम की टीम ने आजाद नगर जैसे संवेदनशील इलाके में नाले पर किये गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया…यहां नाले पर अतिक्रमण कर दो मकानों को बनाया जा रहा था…नगर निगम ने इन दोनों ही निर्माणाधीन मकानों को गिरा दिया …दरअसल नदियों के शुद्धिकरण अभियान का दायरा बढ़ाने के लिहाज से भी इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया…कार्रवाई के दौरान निगम के अधिकारी भी मोर्चा संभाले हुए थे
