नागपंचमी पर्व पर दर्शन केवल ऑनलाइन लाईव होंगे, सामान्य दर्शन प्रतिबंधित रहेगा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नागपंचमी पर्व पर 13 अगस्त को भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कोरोना गाईड लाइन के मद्देनजर केवल लाईव ऑनलाइन ही हो पायेंगे। सामान्य दर्शन प्रतिबंधित रहेंगे। कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति श्री आशीष सिंह ने इस संबंध में बताया कि उक्त निर्णय श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत श्री विनीत गिरी महाराज एवं श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की सहमति से लिया गया है। नागपंचमी के दिन परम्परागत शासकीय पूजन यथावत रहेगा।

नागपंचमी के दिन भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन भी प्रीबुकिंग से ही होंगे। अतः नागपंचमी पर्व के अवसर पर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थी प्रीबुकिंग करवा कर ही दर्शन के लिये आयें।

Exit mobile version