नंदानगर स्थित आरटीओ में ऑक्सीजन टैंकर को चलाने के लिए ड्राइवरों के लिए प्ररीक्षण शिविर का शुभारंभ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले दिनों कोरोना महामारी के दौरान आवश्यक दवाओं हॉस्पिटल में बेड की कमी सहित जीवन रक्षक मानी जा रही ऑक्सीजन की किल्लत साफ तौर पर देखी गई थी और इसी ऑक्सीजन टैंकरों को संचालित करने के लिए अब शासन द्वारा पूरी तरह से टैंकरों को संचालित करने वाले ड्राइवरों को ट्रेनिंग दी जा रही है अभी तक 34 ड्राइवरों को प्रशिक्षित किया जा चुका है

इंदौर के नंदा नगर स्थित आरटीओ परिसर में ऑक्सीजन टैंकर को चलाने के लिए विशिष्ट दक्षता प्रदान करने के लिए परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया इस शिविर में ऑक्सीजन टैंकर संचालित करने वाले ड्राइवरों को परिवहन विभाग द्वारा टैंकर संचालित करने की पूर्ण सदस्यता प्रदान की जाएगी और इस शिविर के माध्यम से ही करीबन 134 ड्राइवरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है अभी तक 34 ड्राइवरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है शुभारंभ के मौके पर पवन शर्मा का कहना था कि ऑक्सीजन टैंकर का संचालन एक चुनौतीपूर्ण कार्य है इसमें दक्षता प्रदान करने के लिए शिविर के माध्यम से ड्राइवर को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि ऑक्सीजन टैंकर अपने गंतव्य तक सही तरीके से पहुंच सकें

Exit mobile version