पुलिस जल्द ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर करने जा रही एक एप्लीकेशन लाॅच

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस जल्द ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक एप्लीकेशन लाॅच करने जा रही है। जिसके तहत शहर में चल रहे प्रत्येक ऑटो रिक्शा में ( क्यू आर कोड ) लगाया जाएगा। आटो से सफर कर रही महिला यात्री क्यू आर कोड को स्केन कर अपने परिजनों को अपनी और ऑटो रिक्शा से संबंधित सभी जानकारियां भेज सकेंगे। इंदौर जोन आईजी हरिनारायण चारी मिश्र के अनुसार महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अप्लीकेशन को लाॅंच किया जा रहा है।

इंदौर शहर में अब आटो रिक्शा से सफर करना महिलाओं के लिए काफी सुविधाजनक हो जाएगा। दरअसल देखने में आता था, कि आटो से अकेले सफर कर रहे लोगों में खास महिलाओं के परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंचित रहते है। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस जल्द ही एक अप्लीकेशन लांच करने जा रही है। इंदौर जोन के आईजी हरिनारायणचारी मिश्र के अनुसार आटो से जुड़ी कई शिकायतें पुलिस को मिलती रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एक एप्लीकेशन पुलिस द्वारा लांच किया जा रहा है। जिसके तहत आटो रिक्शा में एक क्यूआर कोड लगाया जाएगा। ऑटो में बैठने से पहले यात्री उक्त क्यूआर कोड को स्कैन करेगा। जिसके कारण उसके पास आटो रिक्शा की लाइव लोकेशन सहित अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारी मैसेज के माध्यम से महिला के परिजनों को मिल जाएगी। इस क्यू आर कोड के माध्यम से वह अपने परिजनों को वाॅटसअप के माध्मय सेअपनी लोकेशन भेज सकेगी। इंदौर पुलिस डाॅटा में ऑटो चालक द्वारा किए गए यातायात नियमों से संबंधित उल्लंघन को भी अपडेट करेगी। ताकि यात्री ये सुनिश्चित कर सकें कि उसे उक्त आटो में बैठना है या नहीं।वही इस क्यु आर कोड से महिला अपराध में भी कमी देखने को मिलेगी।

Exit mobile version