इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने एसडीएम राउ की टीम के साथ मिलकर ऐसे दो आरोपियो को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो कि फर्जी तरीके से वोटर आईडी , फर्जी प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज बनाने का काम कर रहे थे
दरसअल एसडीएम राउ प्रदुमन सिन्हा को लगातार शिकायत मिल रही थी की द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सृष्टि फोटो कॉपी की दुकान पर फर्जी वोटर आईडी , फर्जी प्रमाण पत्र के साथ फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाये जा रहे जिस पर एसडीएम ने अपनी एक टीम के साथ द्वारकापुरी पुलिस के साथ मिलकर जब दबिश दी तो मौके पर दो लोग एक दुकान मालिक प्रदीप व एक कर्मचारी नरेंद्र द्वारा कम्प्यूटर पर फर्जी तरीके से वोटर आईडी , फर्जी प्रमाण पत्र के साथ कई दस्तावेज बनाये जा रहे थे वही पुलिस ने दुकान मालिक प्रदीप के साथ कर्मचारी नरेंद्र को गिरफ्तार कर दुकान से कंप्यूटर , लेपटॉप व अन्य फर्जी दस्तावेज जब्त कर कई धाराओं में केस दर्ज किया
