इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले दो सगे भाइयों में आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी।वही तिलकनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू कर दी
दरअसल इन्दौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की पत्थर से सर कुचल कर हत्या कर दी। एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी के अनुसार दोनों भाई कई दिनों से परिवार से अलग तिलक नगर थाना क्षेत्र में एक आस्थाई झोपड़ी बना कर रह रहे थे। जहां दोनों भाइयों में नशे की हालत में आपस में विवाद हुआ और विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई पर पत्थर से हमला कर दिया। जिसके बाद बड़े भाई की मौके पर मौत हो गई।जहा तिलकनगर पुलिस ने मौके पर पहुच कर आरोपी को गिरफ्तार कर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू कर दी
