इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा अपने 4 दोस्तों के साथ कार से मांडू के लिए निकली थी। लड़कों ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया इसके बाद वह बेहोश हो गई। फिर इंदौर में आकर स्कीम 78 में ही उसे कमरे पर ले जाकर 3 लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस समय छात्रा की सहेली भी मौजूद थी। वारदात के बाद आरोपियों ने छात्रा को बेसुध हालत में सड़क पर छोड़ दिया। लड़की ने अपनी सहेली समेत 4 लोगों के खिलाफ लसूड़िया थाने में केस दर्ज कराया है
