इंदौर के लसूड़िया थाना छेत्र में देर रात एक नाबालिग की तीन लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले में उसका एक दोस्त भी घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है। यह घटना तब हुई है, जब शहर में गुरुवार को मुख्यमंत्री के आने के कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट थी।
इन्दौर में नाबालिक की चाकू मारकर की हत्या, मामूली विवाद में की ह्त्या… तीन आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में..पूछताछ जारी..जी हां वारदात इन्दौर के स्कीम नंबर 78 की है। यहां रहने वाले 17 साल के हितेन्द्र और उसके दोस्त मयूर पर तीन नाबालिगों ने हमला कर दिया। हमले में घायल दोनों को इलॉज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने हितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। मयूर का इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम आरोपियों और हितेन्द्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है।फिलहाल आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है
