पिछले कई महीनों से फरार चल रहे जमीन धोखाधड़ी मामले के आरोपी भूमाफिया दीपेश बोरा और ओमप्रकाश धनवानी को इंदौर एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों से खजराना थाना पुलिस पूछताछ कर रही थी। खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के अनुसार दोनों भूमाफियाओं से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। दीपेश बोरा के हस्ताक्षर के नमूने लिए गए है, जिन्हे जांच के लिए भोपाल भेजा गया है। इसके साथ ही भूमाफिया ओमप्रकाश धनवानी से जमीन से जुड़ी रजिस्ट्रीयां जब्त की है। जमीन धोखाधड़ी मामले में फरार दीपक मद्दा सहित अन्य भूमाफियाओं की तलाश की जा रही है।
– खजराना थाना प्रभारी के अनुसार फरार भूमाफियाओं को अन्य राज्यों में भी तलाशा जा रहा है।
