देर रात भवर कुआं थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक पेड़ से जा टकराया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

जहां को शहर नए साल का जश्न काफी धूमधाम से मना रहा था वहीं दूसरी और शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक पेड़ से जा टकराया हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया

दरअसल मामला देर रात भवर कुआं थाना क्षेत्र के आईआईटी पार्क चौराहा का बताया जा रहा है मितेश नामक युवक अपने मित्र रोहित के तेजाजी नगर में नहीं बल्कि पार्टी बना कर घर लौट रहा था उसी दौरान तेज रफ्तार कार एक पेड़ में जा टकराई हादसा इतना भीषण था कि कार के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए वहीं घटना में मितेश की मौके पर ही मौत हो गई तो रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया तत्काल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया वही रोहित को भी उपचार के लिए भर्ती कराया गया है काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार को बाहर निकालकर थाने भिजवाया गया लेकिन कार में काफी शराब की बोतल मौजूद थी जहां दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे और तेज रफ्तार कार चला रहे थे हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version