वर्ष 2021 का आगाज फिटनेस के साथ याग्निक ओर उनकी टीम ने नया साल एक अलग ओर अनोखे ढंग से बनाया।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

वर्ष 2021 का आगाज फिटनेस के साथ इसी टैगलाइन को लेकर शहर के नीरज याग्निक ओर उनकी टीम के लोगो ने नया साल एक अलग ओर अनोखे ढंग से बनाया । जब लोग नए साल का आगाज पार्टियां में नाच गाकर कर रहे थे तब ये लोग 21 किलो मीटर दौड़कर ओर 221 किलोमीटर साइक्लिंग कर शहर के अलग अलग मंदिर पहुँचे जो अपने आप मे अनोखा काम था

नए साल का आगाज सभी लोग अलग अलग तरीको से करते है । लेकिन नीरज याग्निक ओर उनके साथियों ने नया साल कुछ अलग ढंग से बनाया । दरसअल नीरज याग्निक की टीम के 25 से अधिक लोगो ने नए साल पर कुछ अलग करने के जुनून के साथ एक नई परम्परा की शुरुआत की है । ये सभी लोग रात 12 बजे नेहरू स्टेडियम आए और फिर पहले तो 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई जो स्टेडियम से शुरू होकर डेली कालेज , मूसाखेड़ी बीआरटीएस ओर फिर स्टेडियम पर खत्म हुई उसके बाद 221 किलोमीटर की साइकिलिंग इन लोगो ने की इस दौरान ये लोग शहर के अलग अलग मंदिर पहुँचे ।

नीरज याग्निक ओर उनकी टीम का यह काम वाकई में अलग और अनूठा है । हालांकि इससे पहले भी नीरज याग्निक साइकिलिंग ओर दौड़ के कई कारनामे कर चुके है लेकिन नए साल पर उनकी इस पहल की हर ओर प्रशंसा हो रही है ।

नए साल का आगाज
नए तरीके से नया साल
दौड़कर ओर साइकिलिंग कर साल

- Advertisement -
Exit mobile version