दंगे की साजिश रचने वाले अल्तमश का मोबाइल डेटा रिकवर, विदेशी नंबर व धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले मैसेज मिले

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अमन चैन पसंद इंदौर शहर की फिजा में जहर घोल दंगे कराने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।गुरुवार को रिमांड खत्म होने पर सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जिसमे से आरोपी अल्तमस का पुलिस को 5 सितंबर तक का रिमांड मिला। एसपी पूर्व आशुतोष बागरी के अनुसार पकड़ाए सभी आरोपियों के मोबाइल जब्त किए गए हैं जिसमें उनके व्हाट्सएप चैटिंग ऑडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो की जांच के लिए चार टीमें अलग-अलग काम कर रही है। इसके साथ ही साथ पाकिस्तानी नंबर भी सामने आए हैं जिससे आरोपी की मेसेज के माध्यम से चर्चा हुई है। उसकी भी जांच की जा रही है।

पकड़ाए आरोपियों को फंडिंग होने की बात भी सामने आई थी हालांकि एसपी पूर्व आशुतोष बागरी का कहना है कि इस मामले में जब पूछताछ की गई तो आरोपियों ने सामाजिक कार्य के उद्देश्य से पैसा लेने की बात कही है। जिस खाते में पैसे आए हैं उसको लेकर भी पुलिस ने पूछताछ की है।

Exit mobile version