सड़क अवरुद्ध के खिलाफ राजवाड़ा क्षेत्र के व्यापारियों ने काले कपड़े पहन कर जताया विरोध

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सड़क अवरुद्ध के खिलाफ राजवाड़ा क्षेत्र के दुकानदारों ने चलाया अभियान तीसरी लहर रोकना है तो जागरूकता जरूरी है, लॉकडाउन कभी मंजूर नहीं इंदौर रिटेल गारमेंट एसोसिएशन द्वारा आधे दिन दुकानें शॉप बंद कर जताया विरोध।

व्यापारियों की मांग इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़े को आदर्श व्यवसाय क्षेत्र बनाना है, प्रशासन साथ दें पटरी- हाथ ठेला फुटपाथ कारोबार बंद हो,

व्यापारियों ने काले कपड़े पहन कर जताया विरोध, व्यापारियों का कहना है कि यह विरोध नहीं प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षित करना है उद्देश्य, पटरी और हाथ ठेला और फुटपाथ व्यापारियों को वैकल्पिक जगह दी जाए स्मार्ट सिटी के तहत राजवाड़े को आदर्श व्यवसाय क्षेत्र बनाने की रखी मांग 20 दिनों से नगर निगम द्वारा की जा रही थी मुनादी, कई बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराने के बाद भी नहीं हुई उचित कार्रवाई । वही व्यापारियों का कहना है कि जिस तरह सर्राफा और 56 दुकान को आदर्श व्यवसायिक क्षेत्र बनाया गया है उसी तरह राजवाड़े को भी सौंदर्य करण किया जाए ताकि यहां का यातायात क्या दबाव कम हो प्रभावित ना हो गौरतलब है कि राजवाड़ा क्षेत्र से व्यापारीयो की करीब 135 दुकाने हटाई गई थी स्मार्ट सिटी के तहत, लेकिन उस पर फुटपाथ व्यापारियों ने जमा लिया था कब्जा और कर रहे थे व्यापार,जिसके विरोध स्वरूप व्यापारियों ने आधे दिन का व्यापार व्यवसाय बंद कर काले कपड़े पहन हाथ में काली पट्टी बांधकर मानव श्रृंखला बनाई।

Exit mobile version