दंगा भड़काने के चारो आरोपियों की मोबाइल की हो रही जांच

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में दंगा भड़काने के चारो आरोपियों के मोबाइल की हो रही जांच आज कोर्ट में किया जाएगा पेश…देश के नम्बर 1 स्वच्छ शहर इन्दौर की फिजा में साम्प्रदायिक दंगा भड़काने के आरोप को लेकर की गई पुलिस तफ्तीश के दौरान चार लोगों की भूमिका सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियो को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर उनके मोबाइल को खंगालना शुरु कर दिया है। चारो आरोपियों के कनैक्शन पाकिस्तान से होने के कुछ सबूत पुलिस के मीले है,

दरअसल, सोशल मिडिया के अलग – अलग प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर अलग – अलग स्थानो पर हंगामा खड़ा कर उसे दंगो में तब्दील करने की कोशिश की थी। जिसके बाद इंदौर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए खजराना से 2, रानीपुरा से 1 और कनाड़िया से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की थी। वही पुलिस ने दंगा भड़काने के मामले के प्रकरण दर्ज किया था।इंदौर के पूर्वी क्षेत्र के एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल से कई रिकॉर्डिंग और डाटा मिला जिसके बाद ये कहा जा सकता है कि आरोपी उग्र मानसिकता के शिकार है वही गृहमंत्री ने ट्वीट किया कि इन्दौर में साम्प्रदायिक सोहाद्र बिगाड़ने की कोशिश में शामिल अल्तमत खान के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के सबूत पुलिस को मिले हैअल्तमत के पास पुलिस को कई तरह की आपत्तिजनक सामग्री मिली है जिससे प्रदेश की शांति व्यवस्था को खतरा था।

Exit mobile version