6 से 9 वीं तक स्कूल को खोले जाने का निर्णय को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश शासन के निर्देश 1 सितम्बर से कक्षा 6 से 9 वीं तक स्कूल को खोले जाने का निर्णय लिया गया है जिसके विरोध करते हुए इंदौर शहर कांग्रेस के नेताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

दअरसल प्रदेश शासन ने कोरोना की गाइडलाइन के बीच 9 वीं से 12 वीं तक कि कक्षाओं को 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खोलने के बाद 1 सितम्बर से 6 टी से 9 वीं कक्षा को भी 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खोलने का आदेश दिया है। इसी निर्णय का विरोध करते हुए शहर कांग्रेस नेताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी के बड़ा गणपति स्थित कार्यालय पर जाकर ज्ञापन सौंपा। नेताओं का कहना है कि जहां एक और मुख्यमंत्री तीसरी लहर खत्म होने के बाद स्वागत कराने की बात कहते हैं वहीं नन्हे बच्चों को स्कूल भेजकर कोरोना की तीसरी लहर की और धकेल रहे हैं ऐसे आदेश को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने बताया कि शासन की और से 50 फ़ीसदी उपस्थिति और 100 प्रतिशत वेक्सीनेशन वाले शिक्षकों के साथ ही स्कूल खोलने का आदेश प्राप्त हुआ है जिसका कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया है जिसे शासन को अवगत कराया जाएगा।

Exit mobile version