तेजाजी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध देशी कट्टे सहित एक बदमाश को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
तेजाजी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टा लेकर कंट्री क्ल्ब के सामने मोरोद रोड पर घुम रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर रोहित घारू नामक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर युवक के पास अवैध एक देशी 12 बोर का कट्टा एंव 2 जिन्दा कारतूस मिले, जिसे पुलिस ने जब्त करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
