तिलक नगर थाना पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सेवानिवृत्त शिक्षिका के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए तिलक नगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़ाए आरोपियों से चोरी किए गए सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान जब्त किए।

दरअसल 21 अगस्त को तिलक नगर में रहने वाली सरस्वती चक्रवर्ती ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उनके घर से सोने एव चाँदी के ज्वेलरी के पाउच चोरी हो गये जो करीबन 8 लाख रुपये कीमत के है। फरीयादिया द्वारा बताया था कि 16 अगस्त को उनके घर पंलग शिफ्ट करने के लिए दो मजदूर आए थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पलग शिफ्ट करने वाले संदिग्ध लड़को के बारे मे पता किया और उन्हे हिरासत में लिया। पकड़ाए दोनों युवक राजेन्द्र उर्फ पवन और किशन मालवीय ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चुराया गया सामान भी जब्त किया।

Exit mobile version