रक्षा बंधन के दिन एक युवक ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगा ली। द्वारकापुरी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर में रहने वाले शिवम प्रजाप्रति नामक युवक ने अपने घर में फांसी लगा ली। दरअसल रविवार को रक्षा बंधन का त्यौहार था, परिवारजन रक्षा बंधन मनाने के बाद मंदिर गए हुए थे। इस दौरान शिवम घर पर अकेला था। शाम को परिवार घर लौटा, तो घटना की जानकारी लगी। तत्काल युवक को फंदे से उतारकर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहंुचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार युवक ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं लग पाई है।
