इंदौर की चंदननगर थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इनके कब्जे से एक तलवार एक सब्बल और चाकू सहित एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस जप्त किये है पकड़े गए आरोपी क्षेत्र के एक पंप पर डकैती की योजना बना रहे थे
डकैती की योजना बनाते पांच आरोपी गिरफ्तार….धारदार हथियार और देशी कट्टा जप्त….प्रट्रोल पम्प पर डकैती डालने की बना रहे थे योजना…पुलिस की सतर्कता से पांचों आरोपियों को किया गिरफ्तार….जी हां पूरा मामला इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र का है जहा चंदननगर पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी की कुछ बदमाश भेरू बाबा मंदिर के पीछे छुपकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की नियत से बैठे हुए है । सुचना पर चंदन नगर पुलिस ने दो टीम बनाकर मौके पर दबिश देकर वह से पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया पुलिस ने इनके कब्जे से एक तलवार एक , सब्बल और चाक़ू सहित देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस जप्त किया है । जब पुलिस ने थाने लाकर आरोपीयो से सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपने नाम गोलू उर्फ पुष्पेंद्र , प्रभाकर उर्फ प्रभु , आकाश उर्फ गांधी ,विकास उर्फ भय्यू ओर शाहरुख बताया सभी पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे लेकिन वारदात करने के पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए ।पकड़े गए बदमाशों के पूरे रिकार्ड भी मिले है । वहीं अन्य और भी वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है
