इंदौर – खंडवा से होकर इच्छापुर फोर लेन सड़क के लिए दस गावों के 400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर जिला प्रशासन ने इंदौर – खंडवा से होकर इच्छापुर फोर लेन सड़क के लिए इंदौर जिले के 10 गावों की जमीन अधिग्रहण के लिए अवार्ड पारित कर दिया गया है जिसके तहत किसानों की जमीन अधिग्रहण और मुआवजे का विर्तन सितम्बर अंत तक करने का लक्ष्य रखा गया है | इस सडक का निर्माण NHAI यानि राष्ट्रीय सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाना है

इंदौर से बड़वाह, सनावद, खंडवा, बुरहानपुर होते हुए इच्छापुर फोर लेन का काम शुरू हो चूका है । इस स्टेट हाईवे- 27 को अब नेशनल हाईवे ने ले लिया है। 2200 करोड़ की लागत से बनने वाले इस फोर लेन की फंडिंग एनएचएआई यानि राष्ट्रीय सड़क विकास प्राधिकरण और निर्माण मप्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन करेगा। इसकी डिटेल रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और संबंधित जमीन मालिकों से अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिसे लेकर इंदौर कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों को जमीन अधिग्रहण के लिए निर्देश जारी किए गए हैं | अपर कलेक्टर पवन जैन के निर्देशन में आयोजित बैठक में इंदौर जिले की सीमा से लगे 10 गावों के किसानों की जमीन अधिग्रहण और मुआवजे के वितरण के लिए अधिकारीयों को दिशा निर्देश दिए गए हैं | इस प्रोजेक्ट में 10 गावों के 400 किसानों की जमीन अधिगाहित की जाना है जिसका मुआवजा 240 करोड़ रुपे अनुमानित है | जमीन अधिग्रहण को लेकर अपर कलेक्टर पवन जैन ने बताया कि 10 गावों की जमीन अधिग्रहण के लिए NHAI और एसडीम और तहसीलदारों की टीम बनाई गई है जो जमीन अधिग्रहण करेगी और मुआवजा राशि सम्बंधित किसानों के खातों में जमा भी करवाएगी इसी के साथ अधिग्रहण की गई जमीन NHAI को सौंपी जाएगी

Exit mobile version