छत्रीपुरा थाना पुलिस ने गंगवाल बस स्टैंड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से आरसी की 11 बोटल जब्त की है।
इंदौर पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी मे छत्रीपुरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, कि गंगवाल बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति खड़ा है, जिसके पास बड़ी मात्रा में अवैध शराब है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तन्मय निवासी देवास को पकड़ा, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से आरसी ब्रांड की 11 शराब की बोतल मिली, जिसे पुलिस ने जब्त किया। जांच अधिकारी के अनुसार पकड़ाया आरोपी इंदौर में अपने रिश्तेदार के घर आया था, फिलहाल पुलिस आरोपी से अवैध शराब के संबंध में पूछताछ कर रही है।
