चेकिंग के दोरान बदमाश ने किया दो पुलिसकर्मीयो पर हमला कर फरार हो गया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर में नशे धुत बदमाश ने चेकिंग कर रहे दो पुलिसकर्मियो को चाकू मारे दोनो जवानों को अस्पताल में भर्ती किया है वही मोके पर पहुचे पुलिस अधिकारी पहुचे ओर जांच कर आरोपी तालाश शुरू कर दी है

इन्दौर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है अब बदमाशों में लगता है खाकी का खौफ खत्म हो रहा है। इसकी बानगी राऊ के टीही फाटे पर रविवार रात देखने को मिली। यहां एक हेड कांस्टेबल बदमाश की तलाशी ले रहा था तभी उसने चाकू से पेट पर हमला कर दिया। दूसरे कांस्टेबल ने पीछा कर उसे दबोचा तो उस पर भी हमला किया और फरार हो गया। यह सारा घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब शाम से रात तक दोनों एसपी सहित पूरा पुलिस फोर्स सड़कों और चौराहों पर चेकिंग कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक इन्दौर के राऊ थाने के हेड कांस्टेबल मोहम्मद अमीन और कांस्टेबल अजय सिंह चेकिंग कर रहे थे। एक रेस्त्रां संचालक से उन्हें एक संदेही बदमाश के घूमने की जानकारी मिली। वे दोनों बदमाश के पास पहुंचे तो वह भागने लगा। हेड कांस्टेबल अमीन ने दबोचा तो बदमाश ने चाकूनुमा नुकीले हथियार से उनके पेट में वार कर दिया। इसके बाद पकड़ से छूटकर भागने लगा। कांस्टेबल अजय सिंह ने उसे दबोचा तो बदमाश उस पर भी वार कर पास में मक्के के खेत में छुप गया,नशे का आदी है बदमाश, हाईवे के आसपास भी उसकी सर्चिंग कर रहे हैं

पुलिस ने देर रात बदमाशो को पकड़ने के लिए पूरे खेत को घेर लिया। देर रात तक बदमाश की सर्चिंग जारी थी। हालांकि बड़ी-घनी झाड़ियां होने से पुलिस को अंधेरे में वह नहीं दिखा। हेड कांस्टेबल को चोइथराम हॉस्पिटल ले जाया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

- Advertisement -
Exit mobile version