थाने आने वाली पीड़ित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर की एक नई पहल की शुरुआत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पलासिया स्थित महिला थाना द्वारा मां अहिल्या स्वालंबन डेस्क के माध्यम से थाने आने वाली पीड़ित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला थाना पुलिस ने बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास भी किया है जिसके चलते 13 महिलाएं वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर नौकरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है। महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के अनुसार रोजगार पर लगी महिलाओं के सामने परिवहन की समस्या भी खड़ी हुई थी, क्योंकि प्रतिमाह दो से ढाई हजार रुपए उनके परिवहन में खर्च हो रहे थे, जिसको देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा सिटी बस प्रबंधन से चर्चा कर उनके 3 माह के निशुल्क सिटी बस पास बना कर दिए हैं।

Exit mobile version