चन्दन नगर पुलिस जवान द्वारा महिलाओं से किया अभद्र व्यवहार देखिये वीडियो मे महिलाओ ने डीआईजी ऑफिस पर शिकायत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित जवाहर टेकरी पर रहने वाली महिलाओं द्वारा गुरुवार दोपहर इंदौर डीआईजी ऑफिस पहुचकर डीआईजी को लिखित शिकायत की गई है कि चंदन नगर थाना क्षेत्र के जवानों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है महिला द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर थाना चंदन नगर में पदस्थ 2 पुलिस जवान द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आ रहे हैं जिसकी शिकायत इंदौर डीआईजी मनीष कपूरिया को की गई वही बताया जा रहा है की लंबे समय से जवाहर टेकरी की बस्ती में रहने वाले कुछ आसामाजिक तत्व लोग अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे है जिस पर पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर आरोपी को पकड़ने गई थी जिस पर जवाहर टेकरी पर रहने वाली महिलाओं द्वारा आरोप लगाया गया है कि चंदननगर पुलिस के जवानों द्वारा महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए महिलाओं के साथ हाथापाई की गई जिसकी शिकायत पीड़ित महिलाओं द्वारा इंदौर डीआईजी मनीष कपूरिया को वीडियो के आघार पर की गई है !

Exit mobile version