विजय नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कीम नम्बर 78 में शराब सिंडिकेट कार्यालय पर शराब ठकेदार अर्जुन ठाकुर को गोली मारने के मामले ने मुख्य आरोपी चिंटू ठाकुर और सतीश भाऊ को गिरफ्तार लिया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पप्पू उर्फ प्रमोद और गोविंद गेहलोत सहित एक अन्य आरोपी को भी धरदबोचा है। जिनके पास से पुलिस हथियार भी बरामद किए है। एसपी पूर्व आशुतोष बागरी के अनुसार पकड़ाए तीन आरोपियों में से एक सीसीटीवी फुटेज में पिस्टल लिए खड़ा दिखाई दे रहा है। आरोपियों से सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे लोगों की पहचान कराई गई है। उसमे से भी कुछ और लोगों को मुल्जिम बनाया गया है, वही अन्य लोगों को बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी के अनुसार उक्त घटना में जिस किसी भी भूमिका सामने आएगी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गोली कांड मामले में कई आरोपी फरार चल रहे है। जिन पर पुलिस इनाम बढ़ाकर 20 हजार रूपए करने जा रही है। एसपी के अनुसार फरार आरोपियों की मदद करने वालो पर भी पुलिस की नजर है। उनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
