निगम द्वारा फुटपाथ दुकानों को हटाने की कार्यवाही के विरोध में फुटपाथ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विगत 40 वर्षों से लगने वाली फुटपाथ के दुकानों को स्मार्ट सिटी के तहत हटाने की कार्यवाही निगम द्वारा की जा रही है राजवाड़े स्थित फुटपाथ पर रेहड़ी लगा कर जीवन व्यापन करने वाले व्यापारियों ने दुकाने हटाने के विरोध में इंदौर नगर पालिका निगम के कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन, व्यापारियों का आरोप है कि पक्की दुकानदार फुटपाथ पर सामान बेचने वालों को हटाने का काम कर रहे हैं,,,दरअसल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजवाड़ा का कायाकल्प किया जाना है जिसको लेकर नगर निगम फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों को हटाने की कार्यवाही कर रहा है।

गौरतलब है कि करीब 250 गरीब परिवार का इस फुटपाथ के माध्यम से अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है इसको लेकर फुटपाथ व्यापारियों ने नगर निगम के आला अधिकारियों से मांग की है कि दुकानें हटाने से पहले फुटपाथ एसोसिएशन से एक बार चर्चा की जाए, इसके विरोध स्वरूप सभी फुटपाथ व्यापारी इंदौर नगर निगम कार्यालय पर पहुंचे जहां निगम के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। वही निगम कार्यालय में संबंधित अधिकारी नहीं मिलने से व्यापारी वापस लौटे,,, आपको बता दें 2 दिन पूर्व निगम द्वारा राजवाड़ा क्षेत्र में अनाउंसमेंट के माध्यम से दुकान ना लगाने की हिदायत भी दी थी अगर फिर भी दुकान लगाई गई तो दुकान का सामान गाड़ियों भर लिया जाएगा। जिस से नाराज व्यापारियों ने नगर निगम कमिश्नर से गुहार लगाई है कि जिस तरह से पक्की दुकानों को व्यापार के परमिशन दी गई है उसी तरह फुटपाथ पर भी दुकानें संचालित करने की अनुमति दी जाए ।

Exit mobile version