कोरोना की तीसरी लहर अभी बाकी है और शिवराज सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर में जो परिदृश्य देखा उसके बाद से वैक्सीनेशन के प्रति अधिक रूचि लोगों में दिखाई देने लगी है। सरकार ने हर तबके को वैक्सीनेशन लगाने का लक्ष्य साद रखा है। इसके फल स्वरुप गर्भवती महिलाओं को कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए शासन ने टीके की शुरुआत की है। शुक्रवार को विकासखंड देपालपुर में भी गर्भवती माता बहनों के लिए (को-वैक्सीन) का प्रथम डोज लगाना शुरू हो चुका है। देपालपुर के सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को 20 से अधिक महिलाओं को (को-वैक्सीन) का प्रथम डोज लगाया गया है। वैक्सीन लगने से गर्भवती माता बहनों में रोग प्रतिरोधक लड़ने की क्षमता अधिक हो जाएगी जिससे कोरोना संक्रमण का प्रभाव इन पर नहीं पड़ेगा। डॉ. अभिलाष सिवरिया ने बताया कि गर्भवती माता बहनों के लिए देपालपुर ब्लॉक में दो स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्य चल रहा है। एक सरकारी अस्पताल देपालपुर तो दूसरा सरकारी अस्पताल बेटमा में गर्भवती माता बहनों के लिए वैक्सीनेशन कार्य सतत किया जा रहा है। माता बहनों में वैक्सीन के प्रति अधिक उत्साह देखा जा रहा है। माता बहनों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन लगने से कोरोना नामक बीमारी से हम सुरक्षित होकर लड़ने की क्षमता प्राप्त होगी।
