13 वर्षीय बच्ची हुई हादसे का शिकार करंट लगने से बच्ची की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

छतरीपुरा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू की।
छतरीपुरा थाना क्षेत्र के बियाबानी इलाके में रहने वाली 13 वर्षीय रिया नामक बच्ची हादसे का शिकार हो गए। परिजनों का कहना है कि बच्ची शुक्रवार की रात अपने बड़े चाचा के पास आगे वाले कमरे में सो रही थी। देर रात उसके बड़े पापा की नींद खुली तो उन्होंने बच्ची को अचेत हालत में देखा। उसे उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि बच्ची जिस जगह सो रही थी पास में ही कूलर रखा था और कूलर के ऊपर पंखा था। पंखे से कूलर में करंट आ गया जिसके कारण बच्ची को करंट लग गया।

Exit mobile version