एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://youtu.be/KI2yTBBD6Qs

एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के परिजनों ने एक युवती पर प्रेम प्रसंग के चलते प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की।

एरोड्रम थाना क्षेत्र के स्कीम नम्बर 51 में रहने वाले ईश्वर राठौर नामक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों का आरोप है, कि एक युवती से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती द्वारा युवक को लगातार परेशान किया जा रहा था, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में था। संभवतः इसी के चलते युवक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया

Exit mobile version