इंदौर शहर के पश्चिम क्षेत्र की दो सड़कें महू नाका से अन्नपूर्णा और महू नाका से फूटी कोठी रोड प्रदेश की पहली ईगल आई रोड बनेंगी।
दरअसल सिंगापुर की तर्ज पर ये 24 घंटे 150 से ज्यादा कैमरों की नजर में रहेंगी। हर 100 मीटर पर सड़क के दोनों ओर कैमरे रहेंगे। सड़कों के 16 टर्न व 5 चौराहों पर नंबर प्लेट कैमरे लगेंगे। इन कैमरों में 3 माह पुराना डाटा भी रिकवर हो जाता है।जिसको लेकर पश्चिम जिले के एडिशनल एसपी दिन रात इन सड़को को ईगल रूप देने में लगे हे
पश्चिम जिले के एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने शुक्रवार दोपहर मीडिया को बताया के अब तक 503 लोगों के घर-दुकान के 2640 कैमरे कंट्रोल रूम से कनेक्ट हो गए हैं। उधर, चौराहों पर 48 करोड़ की लागत से लगाए कई कैमरे मेनटेनेंस के अभाव में लंबे समय से बंद पड़े हैं।जिनको सुधारने का कार्य भी शुरू किया जा चूका हे वही पुलिस को केमरो से लेस सड़क होने के बाद किसी भी अपराधी को कोई अपराध करते समय वह अगर इन सड़क मार्ग से भागता हे तो उसको पकड़ने में सफलता मिलेगी इन सड़कों के सारे कैमरे कनेक्ट होने के बाद यहां की हर गतिविधि को पुलिस कंट्रोल रूम से वॉच कर सकेगी। कोई आरोपी या वाहन महू नाका से भाग रहा है तो तुरंत देख सकेंगे कि वह किस तरफ मुड़ा है या कहां रुका है हर एक की गति विधि इन केमरो की निगह में कैद हो सकेगी
