इंदौर में परिवार के चार सदस्य व दो नौकरों सहित छह लोग कोविड पाजिटिव

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

रविवार को शहर में मिले छह पाजिटिव में न्यू पलासिया क्षेत्र के एक ही परिवार के हैं। बताया जा रहा है कि एक उद्योगपति के परिवार के तीन सदस्य तिरुपति बालाजी व हैदराबाद घूमने गए थे। वहां से वे छह सितंबर को इंदौर लौटे हैं। इसके बाद सदस्यों को सर्दी-खांसी व अन्य परेशानी शुरू हुई। परिवार के सदस्यों ने इंदौर आने पर छह सितंबर व नौ सितंबर को जांच करवाई उसमें तो रिपोर्ट निगेटिव आई। 11 सितंबर को जांच करवाने पर छह लोग पाजिटिव है। बताया जाता है कि घूमने जाने वालों में एक बुजुर्ग और दो महिलाएं शामिल हैं। जिनकी वापसी के बाद परिवार का एक सदस्य पाजिटिव हुआ है। छह लोगों में से दो नौकर भी है। सभी को कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं है लेकिन सभी को एहतियात के तौर पर एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार प्रीति भिसे और स्वास्थ्य विभाग की टीम न्यू पलासिया स्थित आवास पर पहुंची और सभी 28 लोगों के सैंपल लिए। जिस परिवार में कोविड पाजिटिव सदस्य मिले हैं। उनकी फैक्टरी भी संचालित होती है।

Exit mobile version