इन्दौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में पिता ने अपने पुत्र की मामूली विवाद में हत्या कर दी। घटना राहुल गांधी नगर में रहने वाले पिता और पुत्र शराब के नशे में भिड़ गए। पिता ने पुत्र पर चाकू से वार कर दिया, जिसमें घटनास्थल पर ही बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
इन्दौर के लसूड़िया थाना छेत्र के राहुल गांधी नागर में मामलू विवाद में एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस के आला अधिकारी इलाके मौके पर पहुंचे, तब तक जितेंद्र की मौत हो चुकी थी।आरोपी जगदीश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, लेकिन नशे की हालत में धुत होने के कारण पुलिस पूछताछ नहीं कर पाई।
वही मृतक की बहन के अनुसार पिता जगदीश और भी जितेंद्र एक दिन पहले ही मक्सी के समीप पिता जगदीश की कोई जमीन पर अन्य लोगों ने कब्जा कर लिया था। इसे पिता और पुत्र दोनों खाली कराने गए थे, लेकिन वहां से लौटने के बाद सोमवार देर रात दोनों ने शराब पी। नशे में दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने पुत्र पर ही चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
