इंदौर में देश विरोधी नारेबाजी:झंडा फहराने के दौरान दो पक्ष भिड़े, एक दुकान और कारें फोड़ीं; भगदड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://timenews.today/img/2021/08/WhatsApp-Video-2021-08-16-at-10.51.47.mp4

शहर के तेजाजी नगर इलाके में रविवार को झंडा वंदन के कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। इसमें दो लोग घायल हो गए। घर के बाहर बनी दुकान और बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की गई। सूचना के बाद एसपी, एएसपी और टीआई मौके पर पहुंचे।

नायता मुंडला में कावेरी बिल्डिंग में 15 अगस्त पर झंडा वंदन के बाद भारत माता के नारे लगाने पर विवाद हुआ। यहां कुछ लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिए। मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने पत्थर बरसाए। इसके बाद यहां भगदड़ मच गई। उत्पातियों ने बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। इसमें कार बाइक और अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। बाद में यहां सूचना पर एक संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंचे। जमकर नारेबाजी की गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, विवाद करने वालों की धरपकड़

सूचना के बाद एसपी आशुतोष बागरी, शशिकांत कनकने, टीआई आरडी कानवा समेत अन्य थानों का बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लोगों को समझाइश दी। घायलों को भी अस्पताल भिजवाया गया है। एसपी के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर यहां पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। देश विरोधी नारे लगाने वाले और उत्पात करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज

एसपी ने बताया, घटना के बाद दोनों पक्षों के 15-15 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुछ लोग नामजद हैं। घटना के बाद कई हिंदूवादी संगठन थाने पर पहुंच गए थे। इसके बाद सद्दाम, सोहेल, शादाब, इमरान, रफीक, रजा भाइयों समेत 8 नामजद आरोपी हैं। 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, पत्थरबाजी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Exit mobile version