इंदौर में क्राइसिस कमेटी कि बैठक को लेकर जीतू पटवारी ने किया घेराव

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के इंदौर पहुंचते ही कांग्रेसियों में हलचल शुरू हो गई है एयरपोर्ट से लेकर क्राइसिस कमेटी की बैठक पर विधयाक ने सीएम के दौरे पर प्रश्नचिन्ह खड़े किये है…।

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के इंदौर में एक दिवसीय दौरे के चलते सीएम को कई कार्यक्रम है शिरकत करना है इससे पहले क्राइसिस कमेटी की बैठक भी आयोजित की जाएगी ताकि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं को पर अधिकारियों से चर्चा की जाएगी क्राइसिस कमेटी पर शुरू से ही कांग्रेसी विधायक को द्वारा पक्षपात का आरोप लगाया गया है इसी कड़ी में पूर्व मंत्री व कांग्रेसी विधायक जीतू पटवारी द्वारा फिर से एक बार मुख्यमंत्री के साथ प्रेस इस कमेटी की बैठक पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने के लिए केवल बीजेपी के कार्यकर्ता व उनके जनप्रतिनिधि ही उनसे मेल मुलाकात कर आम जनता की समस्याएं अवगत करा सकते हैं कांग्रेस के कार्यकर्ता व उनके जनप्रतिनिधियों से मिलने का सीएम के पास समय नहीं है और ना ही कांग्रेसियों को किसी भी कार्यक्रम में प्रवेश दिया जा रहा है इससे कहीं ना कहीं सीएम के इस कार्य से प्रदेश में गलत प्रभाव स्थापित हो रहा है

पूरे मामले पर विधायक जीतू पटवारी का कहना है कि पहले एडीएम का फोन आया था कि आपको क्राइसिस कमेटी में आना है और फिर कलेक्टर मनीष सिंह का फोन आता है की आपको क्राइसिस कमेटी में नहीं आना है आपको अभय प्रशाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना है फिलहाल जीतू पटवारी ने पूरे मामले को मीडिया के सामने बातचीत कर रखा है और प्रदेश की व्यथा को लेकर मीडिया से चर्चा में अपनी बात रखी है…।

Exit mobile version