मध्य प्रदेश के देवास जिले में 5 लोगों कि जघन्य हत्याकांड मामला को लेकर अनुसूचित जनजाति सामाजिक संगठन द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर उचित कार्रवाई को लेकर ज्ञापन सौंपा गया देवास जिले के जिला व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निलंबन सहित फरियादी परिवार को ₹5 करोड़ की मांग रखी गई है
इंदौर के नजदीक देवास जिले के नेमावर में 5 लोगों की जघन्य हत्याकांड को लेकर मामला अब तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है अनुसूचित जनजाति सामाजिक संगठनों द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर समाज जन के साथ हुई इस जघन्य हत्याकांड को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए तहसीलदार को तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है जिसमें सामाजिक संगठन कार्यकर्ता का कहना है कि सभी पुलिसकर्मियों को दोषी करार देते हुए उन्हें निलंबित किया जाए और फरियादी परिवार को ₹5 करोड़ की सहायता राशि जल्द से जल्द मंजूर की जाए ताकि जिस परिवार के साथ यह जघन्य हत्या कांड से आहत हुआ है उसे राहत पहुंचाई जा सके


